विस्फोटक सामग्री के साथ जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सभी पहलुओं पर जांच शुरू- एसपी

 

ब्यूरो रिपोर्ट

बेगुसराय। बेगूसराय में पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जवान के पास से पुलिस ने 75 पीस डेटोनेटर और 90 पीस विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। बेगुसराय एसपी मनीष ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।ट्रेन से उतरने के बाद पुलिस ने लोहिया नगर के ओवरब्रिज के पास से बेगुसराय नगर पुलिस ने आर्मी जवान को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया की जवान मणिपुर में सेना का जवान है। गिरफ्तार जवान का अपराधिक इतिहास का भी खंगालने की पुलिस काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here