वृजनंदन बाबू शिक्षकों के आर्दश ही नहीं जन नेता थे- राकेश रौशन

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित

 

सिकन्दर आजाद वक्त 

की रिपोर्ट

खगड़िया। बिहार प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वृजनंदन शर्मा के निधन उपरांत जिला प्राथमिक शिक्षक संघ खगड़िया सहित कई शिक्षकों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के खगड़िया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने मानसी रेलवे स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जहाँ वृजनंदन शर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राकेश कुमार रौशन ने कहा की वृजनंदन बाबू को जाना शिक्षक की आत्मा चले जाना है। रौशन ने कहा वृजनंदन बाबू शिक्षकों के आवाज थे। उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षकों के लिए जो काम किये है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। राकेश रौशन ने कहा की वृजनंदन बाबू शिक्षकों के जननायक थे। उन्हें प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद को तो सुशोभित किये थे ओर संघर्ष करते रहे। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ खगड़िया के कोषाध्यक्ष निलेश कुमार ने भी वृजनंदन शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। उनके निधन को शिक्षा जगत का अपुर्णीय क्षति बताया।जबकि संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने कहा की वृजनंदन बाबू का जाना एक युग का आन्दोलन का खत्म होना जैसा है।श्रद्धांजलि सभा के मौके पर सुरेन्द्र कृष्ण सुमन, रुदप्रताप ठाकुर, शंकर मंडल, प्रिती कुमारी, श्रेया तिवारी, मधुलिका कुमारी, रिंकु कुमार मेहता, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, नशामुक्त भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमकुमार यशवंत आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here