व्यवसाय का हव बन रहा है मानसी, कहा लोगों को मिलेगा रोजगार- गोलू सिंह
माँ उषा इंटरप्राइजेज एण्ड आस्था ट्रेडिंग खरीद ब्रिकी केंन्द्र का हुआ उदघाटन

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी व्यवसाय के क्षेत्र मे हव बन रहा है, जो की क्षेत्र के लोगों के लिए एक रोजगार का नई उम्मीद जगेगा। उक्त बातें मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने मानसी पटेल चौक पर मां उषा इंटरप्राइजेज एण्ड आस्था ट्रेडिंग अनाज खरीद ब्रिकी केंन्द्र के उदघाटन उपरांत कहा। मुख्य अतिथि गोलू सिंह ने कहा की खरीद ब्रिकी केंन्द्र खुलने से क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। गोलू ने मानसी नगर पंचायत में व्यापारियों से अनेक क्षेत्रों में रोजगार का सृजन करने का अपील किया है। गोलू ने कहा की मानसी नगर पंचायत को हर क्षेत्र में सहयोग दिया जायेगा उन्होंने व्यवसायियों को सुरक्षा की बात कहा। वहीं वार्ड पार्षद सह पुर्व सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव ने भी केंन्द्र खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की मानसी विकास की ओर अग्रसर होगा। मौके पर मुन्ना तांती,प्रोपराइटर राहुल कुमार, पप्पू कुमार, शिवम उपस्थित थे।












































