शतरंज प्रतियोगिता अंडर 14 में खगड़िया के मानव, आंडर 11 में बेगुसराय की बैष्णवी बनी विजेता

मानसी में एक दिवसीय बनारसी प्रसाद साह शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में 21 वीं बनारसी प्रसाद मेमोरियल अन्डर 14 एवं अंडर 11 का अंतरजिला निशुल्क रेपिड शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंडर 14 में जहाँ मानव कुमार विजेता बने तो वहीं अंडर 11 में बेगुसराय की वैष्णवी कुमार विजेता बनी। जहाँ मुख्य अतिथियों ने विजेता को पुस्कृत किया। आपको बतातें चलें की मानसी के जी डी एकेडमी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशा मुक्त शतरंज अकादमी के सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने बताया की अन्डर 14 में खगड़िया के मानव कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं आदर्श कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय और चतुर्थ स्थान पर मानसी के प्रेम कुमार और मंयक कुमार ने अपना कब्जा जमाया। वहीं अन्डर 11 में बेगुसराय की बैष्णवी वत्स ने विजेता का ताज पहनी। द्वितीय स्थान पर मानसी के मोनु कुमार और तीसरे स्थान पर बेगुसराय के बिष्णु वैभव और चतुर्थ स्थान पर मानसी की ही स्टार शतरंज खिलाड़ी भारती कुमारी रहीं।वहीं मुख्य अतिथि चकहुसैनी मानसी के पुर्व पंचायत समिति सदस्य श्री छत्रधारी राम और विशिष्ट अतिथि भागवत कथा प्रवाचक बैजु शास्त्री और समाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार दास ने सभी खिलाड़ियो को सम्मानित किया। यशवन्त ने आगे बताया कि 64 खाने के इस खेल में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक चाल अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ चला और एक से लेकर दसवें बोर्ड तक मुकाबला काफी संघर्षपुर्ण रहा, किसी भी खिलाड़ी को आसान जीत नहीं मिली। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त, बादल कुमार और शिक्षक अरविंद कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। मौके पर मौजूद सेवा निवृत्त शिक्षक रामविनय यादव, देवशरण यादव, सिकन्दर यादव, रमेश निराला, अर्चना कुमारी, खुश्बू कुमारी सहित दर्जनों छात्र व खिलाड़ी मौजूद थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here