शराब की खेप के साथ बिहार पुलिस का दरोगा गिरफ्तार

 

 बोला- अपने शादी में इस्तेमाल को ले जा रहा थे शराब, होने वाली पत्नी भी गिरफ्तार

बिहारमेंं शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी जब खाकी पहने कानून के रखवाले पुलिस ही शराब लाने में मशगूल हो जाये तो आम आदमी की बात ही छोड़ दिजये।ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ बिहार का एक दरोगा शराब के साथ पकड़ा गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार के एक दरोगा को अवैध शराब ले जाने को मामले में गिरफ्तार कर लिया।वहीं दरोगा के कार से 121 लीटर शराब बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस जमुना बांध के चाभी घाट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने जमुआ बांध पर घेराबंदी कर एक कार को रोका। कार से गिरफ्तार रवि किशन पराशर पुत्र स्व. पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारण बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। इसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की कार रोकने पर वह पुलिस से उलझ गया था। बता रहा था कि उक्त शराब अपनी शादी में प्रयोग के लिए ले जा रहा था।पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। रोकने पर बिहार पुलिस का दरोगा उल्टा पुलिस से ही उलझ गया। शराब को अपनी शादी में ले जाने की बात बता रहा था। उसके साथ में उसकी होने वाली पत्नी भी मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here