शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन, छात्र- छात्राओं को दिखाया गया प्रगति पत्रक

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के मध्य विद्यालय हरिजन खुटिया मानसी में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहाँ शिक्षा के प्रति जागरूक करने के प्रति विचार विमर्श किया गया एवं छात्र- छात्राओं की पढ़ाई की प्रगति का भी मुल्यांकन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजीत कुमार मंडल ने अभिभावकों के बीच अपनी बात रखा। श्री मंडल ने शिक्षा विभाग द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन को लेकर वीक्षण कार्य एवं मूल्यांकन एक दूसरे विद्यालय के शिक्षक द्वारा किया गया तत्पश्चात रिजल्ट तैयार किया गया रिजल्ट तैयार करने के उपरांत बच्चों को प्रगति पत्रक दिखाया गया। बच्चे प्रगति पत्र देखकर अपना अपना अंक से संतुष्ट दिखे‌‌।इस अवसर पर शिक्षक मोहन कुमार के द्वारा बच्चों को विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से अपील किया गया। एवं नियमित रुप से विधालय भेजे जाने का भी अनुरोध किया। श्री कुमार ने बताया की सभी बच्चों का नामांकन e -शिक्षा कोष पर हो रहा है। अभिभावकों से बच्चों का नाम e- शिक्षकोष पर दर्ज कराने की बात कहा। मौके पर शिक्षक मो० नौशाद आलम, राजदीप आनंद, पप्पू कुमार परदेशी, शिक्षिका श्रीमती किरण, ममता कुमारी, कुमारी रतनमाला, स्वीटी कुमारी, कुमारी नीति सिन्हा तथा बड़ी संख्या में अभिभावक छात्र एवं छात्राऐं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here