शिक्षक की पत्नी की निधन पर लोगों ने किया गहरी शोक संवेदना व्यक्त

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी प्रखंड के पुर्वी ठाठा उत्क्रमित हाईस्कूल के प्रधानाचार्य चुकती निवासी अनिल कुमार पंडित के 45 वर्षीय पत्नी जय प्रभा कुमारी की अचानक निधन होने पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। चुकती निवासी शिक्षक अनिल पंडित की पत्नी कई महीने से लकवा की शिकायत से गुजर रही थी। जहाँ सोमवार को तड़के अचानक निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही पुर्वी ठाठा पंचायत के उप प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू कुमार यादव,कुंदन यादव, फुटबॉल खिलाड़ी अम्बुज यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार सिकन्दर आजाद वक्त, पुर्व मुखिया नरेश प्रसाद सहनी ने शिक्षक के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए संत्वना दिया। वहीं भाजपा नेता सह व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा०सलील कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव,विकास सहनी शंकर पंडित, किंकर पंडित, बलवीर कुमार,पुर्व सांसद प्रतिनिधि सह मानसी प्रखंड के पुर्व उप प्रमुख हीरालाल यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के पुर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, निलेश निरंजन,जिला प्राथमिक संघ के वर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, पप्पू कुमार परदेशी, प्रमोद पासवान, शैलेंद्र पंडित आदि लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here