शिक्षा के साथ साथ खेल,स्वच्छता व स्वास्थ्य में बेहतर करने के उद्देश्य से हुई थी युथ क्लब की स्थापना – मनीष कुमार सिंह

 

युथ क्लब के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में हुई दो दिवसीय बालक/ बालिका कबड्डी प्रतियोगिता शुभारंभ

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 खगड़िया । युथ क्लब के 16 वे स्थापना दिवस के अवसर पर श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में युथ क्लब के संरक्षक विप्लव रणधीर, रंजीत कांत वर्मा, डॉक्टर प्रेम कुमार, डॉक्टर जैनेंद्र कुमार नाहर, अध्यक्ष प्रदूमन कुमार सिंह, सचिव मनीष कुमार सिंह, इंजीनियर के.एन पी वर्मा, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ,जिला हॉकी संघ सचिव विकास कुमार सिंह, मध्य विद्यालय सन्हौली के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, मेंबर रंजीत पासवान पांडव कुमार , कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ,सचिव प्रियदर्शना सिंह , कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार ,संयुक्त सचिव पिंकी कुमारी, प्रकाश कुमार, एग्जीक्यूटिव मेंबर राजीव कुमार , लालू के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।वहीं खेल का शुभारंभ फीता काटकर एवं झंडोटोलन कर किया गया। वहीं उपस्थित गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त भी किया। खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए युथ क्लब के सचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा 30 जुलाई 2008 में यूथ क्लब की स्थापना पंचायत के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन वह खेल के क्षेत्र में भविष्य उज्जवल के उद्देश्य से वह स्वच्छता में बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जो धीरे-धीरे आज यूथ क्लब खगड़िया के नाम से कार्य कर रही है। युथ क्लब के इस विकास में समस्त खिलाड़ियों का परिश्रम व पदाधिकारी का मार्गदर्शन सराहरणीय रही है। जिनके बदौलत यहां के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय लेवल पर खेल रहे हैं एवं सरकारी रोजगार में अपना योगदान दे रहे हैं।वहीं अध्यक्ष प्रदूमन कुमार सिंह ने कहा जब से जिले में युथ क्लब की स्थापना हुई है युवाओं में खेल के प्रति खासकर कबड्डी खेल में उनकी रुचि अधिक बढ़ी। साथ ही साथ युथ क्लब के खिलाड़ियों को अनुशासन व समाज के प्रति लगनशील होकर कार्य करने सहयोग करने हेतु भी प्रेरित किया जाता है । जिसके कारण आज यूथ क्लब जिले में अपनी स्वयं की पहचान बना चुकी है । उन्होंने युवाओं को अपील किया कि वह इसी प्रकार मेहनत करते रहें निश्चित रूप से वह अपने जीवन में खेल के माध्यम से लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।डॉ प्रेम कुमार ने कहा बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम आवश्यक है और शारीरिक व्यायाम खेल से बेहतर कुछ भी नहीं। खेल के माध्यम से शरीर व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा वह खेल में अपनी समय देने के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी अपनी बहुमूल्य समय का योगदान देने की बात कहा। विप्लव रणधीर ने कहा युथ क्लब अपनी 16वे स्थापना दिवस के तक में युथ क्लब का संघर्ष काफी संघर्षशील रहा है । धन के अभाव में भी सचिव मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में क्लब ने बेहतर कार्य खेल के क्षेत्र में किया साथ ही सामाजिक कार्य में भी इन्होंने खिलाड़ियों व युवाओं को देने का प्रयास किया । आज युथ क्लब के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल में खेल चुके हैं। साथ ही सरकारी रोजगार में जा चुके हैं। आने वाले समय में युद्ध क्लब खगड़िया ,युथ क्लब बिहार के नाम से भी जाना जा सकता है व अपनी पहचान बनाएगी ।मौके पर वार्ड 22 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार, राणा कुमार ,आकाश कुमार ,आदित्य, राहुल, रोशन, अमलेश ,अंजलि, रूपम , राखी, बृजेश ,आंचल , साक्षी, मनीषा , अन्नू, प्रीति आदि सेकड़ो युवा उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिले के कुल 30 से अधिक टीम बालक, बालिकाओं ने भाग लिया।वही इस खेल के निर्णायक मंडल में कृष्णा कुमार , प्रकाश कुमार, राजीव कुमार ,अरमान कुमार ,गौरव कुमार, अजय कुमार ,गुलशन कुमार, चंद्रमणि कुमार ,नवनीत कुमार ,सौरभ कुमार, बिट्टू कुमार, रोशन कुमार ,बृजेश कुमार, निरंजन कुमार ,चाहत कुमारी, पिंटू कुमार आदि ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here