


श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अमन रंजन को दिया गया श्रद्धांजलि
लोगों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी नगर पंचायत के अरैया गाँव में कृषि सलाहकार सह सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन कुमार रंजन के पुत्र अमन कुमार रंजन के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दर्जनों लोगों ने शनिवार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में जद यू नेता सुशांत कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर आजाद वक्त, राजद नेता अजीत सरकार,वरुण कुमार यादव, लोजपा( रा०वि०) के प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन पासवान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन कुमार, त्रानेश नंदन, बबलू यादव, रंजीत कुमार, देवेश कुमार, जद यू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, पुर्व मुखिया टुनटुन सिंह, चंदन कुमार, युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक पासवान, सुधीर गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, गुड्डू यादव, मोनी पासवान, सुनील पासवान सहित दर्जनों लोगों ने पहुँच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ओर ईशवर से मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया। आपको बतातें चले की अमन कुमार रंजन पटना में रहकर एमबीए कर रहा था, दस दिन पहले अपने घर आया था, जहाँ 12 मई को वुढ़ी गंडक में नहाने गया था की अचानक डुबकर मौत हो गया था।

































