संसारपुर का धोबिया पोखर कब होगा अतिक्रमण मुक्त, जिलाधिकारी को दिया आवेदन
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। खगड़िया नगर परिषद के वार्ड न०-38 में धोबिया पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार ने जिलाधिकारी खगड़िया को पत्र लिखकर अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर लिखित आवेदन दिया है। जनता दरबार में दिये गये आवेदन की छाया प्रति पत्रकारों को उपलब्ध कराते हुए दीपक ने बताया की कुछ लोग वार्ड 38 संसारपुर दुर्गा मंदिर से दक्षिण की सड़क को अतिक्रमण कर लिया है। दीपक ने बताया की सड़क मार्ग जो की हरदासचक जाता है जहाँ एक समय क्रान्तिकारी देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले दिवंगत बह्मदेव चौधरी का घर जाने वाली रास्ता है, उक्त सड़क मार्ग को भी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। दीपक ने जिलाधिकारी को अतिक्रमण मुक्त करवाये जाने का अनुरोध किया है।










































