सचिन हत्या काण्ड में थाना में मामला हुआ दर्ज, प्रेम प्रसंग की बातें आई सामने

( मृतक सचिन का फाइल फोटो)
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मंगलवार को देर रात मानसी थाना क्षेत्र के मानसी नगर पंचायत के वार्ड न०-10 में चकहुसैनी निवासी वार्ड-12 के नाथों सिंह के पुत्र सचिन कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में मानसी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। मृतक सचिन के माता ने मानसी थाना में आवेदन देकर प्रेम प्रसंग के मामले में अपने पुत्र की हत्या करने की साजिश बताया। प्रेम प्रसंग में नामजद करते हुए मृतक की माता ने सचिन की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाई है।थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक के माता के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं सचिन हत्याकांड को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने भी घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया।







































