सड़क जाम कर वाढ़ पीड़ित परिवारों ने मानसी सीओ का जमकर किया विरोध

कहा खानापूर्ति कर रहा है सीओ

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। वाढ- पीड़ितों को समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने को लेकर आज मानसी नगर पंचायत के मटिहानी गाँव एवं जालिम बाबु टोला गाँव के वाढ- पीड़ित परिवारों ने एन एच एकतीस सड़क मार्ग को घंटो जाम कर मानसी सीओ का जमकर विरोध कर नारेबाजी किया। वाढ- पीड़ित परिवारों ने बताया की हमलोग तीन दिनों से वाढ के पानी के चपेट में, सुचना के बाद भी मानसी सीओ द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं किया गया। स्थानीय प्रशासन का विरोध करते हुए वाढ़ पीड़ित परिवारों ने बताया की घरों में काफी पानी है, ना शुद्ध पीने की पानी का व्यवस्था किया गया, ना ही शौचालय की व्यवस्था किया गया। वाढ़ पीड़ित परिवारों ने बताया मजबुरन होकर आज जाम करना पड़ा।वहीं स्थानीय प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को तोड़ा गया।




































