
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत एक की स्थिति नाजुक
हाइवा एवं स्कार्पियो के चपेट एवं आया मोटर साइकिल
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। सड़क दुर्घटना में एक युवक की जहाँ मौत हो गया वहीं एक युवक की स्थिति काफी नाजुक बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के राजाजान गाँव वार्ड-8 निवासी निरंजन यादव उर्फ इंजन यादव का 20 वर्षीय पुत्र रिकेंश कुमार के रुप में हुई है जबकि घायल युवक वार्ड न०-3 के निवासी स्व० संजय साह का पुत्र 19 वर्षीय संजीव कुमार बताया जा रहा है। घटना मानसी थाना क्षेत्र के एन एच एकतीस सड़क मार्ग पुर्वी ठाठा बैष्णवी लाइन होटल के नजदीक हुआ है। जहाँ बताया जा रहा है की दौनों युवक अपने अपने घर से एक साथ सुबह करीब आठ बजे आपाची मोटरसाइकिल से पुर्वी ठाठा की ओर जा रहा था जहाँ तीव्र गति से आ रहे अपाची मोटर हाइवा ट्रक के चपेट में आ गया जहाँ हाइवा ट्रक ने अपाची मोटर साइकिल में जबरदस्त टक्कर मारी जहाँ महेशखूंट की ओर से आ रही काले रंग की स्कार्पियो जिसका चालक कुछ समझ पाता मोटरसाइकिल के चपेट में आ गया जहाँ मोटर साइकिल बुरी तरह से स्कार्पियो के चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मोटरसाइकिल पर सवार युवक जिसमें एक दुर जाकर गिर पड़ा ओर दुसरा युवक भी दुर जाकर गिर पड़ा। इस दौरान जहाँ रिकेंश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गया जबकि घायल अवस्था में पड़े युवक संजीव कुमार को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया हलांकि संजीव कुमार की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है।वहीं जहाँ हाइवा ट्रक धक्का मारते फरार हो गया तो वहीं स्कार्पियो को पुलिस ने अपने हवाले कर लिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुँच कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।







































