सत्ता में भागीदारी को लेकर बिहार कुम्हार प्रजापति समवन्य समिति की दो दिवसीय राष्ट्रीय चेतना महाधिवेशन हुआ सम्पन्न

छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। जिले के शारदा फार्म हाउस में बिहार कुम्हार प्रजापति सम्वन्य समिति की दो दिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन सम्पन्न हो गया। दो दिवसीय अधिवेशन परिचर्चा में प्रथम पॉली में कुम्हारों की सत्ता में भागीदारी को लेकर विशेष रुप से चर्चा किया गया। जहाँ बिहार कुम्हार प्रजापति समवन्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष रुपेश कुमार , प्रदेश महामंत्री अरविंद कुम्हार, भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा० महेशचन्द्र प्रजापति, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष समवन्य समिति के दानी प्रजापति, महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा प्रजापति,प्रमिला प्रजापति, डा० शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों नेताओं ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए अगले 2025 के चुनाव में 243 सीटों पर कुम्हार प्रजापति नेताओं को खड़ा करने की घोषणा किया गया। वहीं सत्ता में भागीदारी को लेकर पुरे प्रदेश में प्रजापति सम्मेलन कराने की भी घोषणा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शनिवार को देर रात चले परिचर्चा 38 जिले से आये हुए प्रजापति समाज के लोगों ने एक स्वर में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मजबुती के साथ भागीदारी करने पर सहमति बनी।वहीं रविवार को मैट्रिक इंटर में किये प्रथम स्थान पाने वाले प्रजापति समाज के छात्र- छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मौके पर बिहार कुम्हार प्रजापति समवन्य समिति के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पंडित, सचिव नटवरलाल लाल सुमन,कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश भारती, वरीय उपाध्यक्ष सिकन्दर आजाद वक्त, उपाध्यक्ष, राजेश कुमार, सतेन्द्र पंडित, रमेशचन्द्र प्रजापति, नंदकिशोर पंडित, राजाराम पंडित, अजीत पंडित, प्रेमजीत प्रजापति, महेन्द्र पंडित, दिनेश पंडित,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं मधेपुरा से सीताराम पंडित, बेगुसराय से प्रो० योगेन्द्र पंडित, बांका से डा० मृत्युंजय पंडित, किशनगंज से लखन लाल पंडित, मुगेंर से ओम प्रकाश पंडित, पटना से डा० शशिभूषण कुमार नवादा से सुनील पंडित, प्रदेश कोषाध्यक्ष कवीन्द्र पंडित, सुपौल से रामदेव पंडित, राजेश पंडित, भागलपुर से मृत्युंजय पंडित, शिवरानी प्रजापति, मुंगेर के जिला सचिव तनुकी पंडित, पुरैणी से दिनेश पंडित, मधेपुरा से रमेश पंडित, बेगुसराय से रामोतार पंडित, कटिहार से मनोरंजन पाल, बांका से प्रो० कवि सरयू पंडित, पटना से अनिल कुमार, पुर्णिया से अरुण कुमार पंडित, गया से सुरेश पंडित,कृष्णा प्रजापति, कैमुर से धर्मेन्द्र प्रजापति ने भी अधिवेशन को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here