सदर विधायक ने लिया जदयू की सदस्यता, लोगों भी दिलाया सदस्यता

लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे— बबलू कुमार मंडल

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। सदर जद यू विधायक बबलू मंडल ने शनिवार को जद यू जिला कार्यलय में जद यू की सदस्यता ग्रहण कर अपने समर्थकों को सदस्यता दिलाया। सदस्यता अभियान समारोह की अध्यक्षता जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला ने की, जबकि मंच संचालन का जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला ने जिले के प्रथम सदस्य के रूप में विधायक बबलू कुमार मंडल को सदस्यता दिलाई, वहीं विधायक ने द्वितीय सदस्य के रूप में जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला को सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि पूर्व के सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि खगड़िया जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर जदयू और एक पर एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बढ़ती लोकप्रियता और जनविश्वास के कारण इस बार सदस्यता अभियान में निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्य बनाए जाएंगे।उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025–28 के सदस्यता अभियान में खगड़िया जिला लगभग पांच लाख सदस्य बनाकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगें। प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूरे बिहार में तय एक करोड़ से अधिक सदस्यों के लक्ष्य में खगड़िया जिला प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। विधायक ने बताया कि प्राथमिक एवं क्रियाशील सदस्य बनने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तथा सदस्यता शुल्क सहित फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित है।वहीं चौथम प्रखंड के पूर्वी बोरने पंचायत अंतर्गत पटेल नगर निवासी गणेश पटेल तथा भाजपा छोड़ कर आये अतुल चौरसिया ने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर दीपक सिंहा, निलम वर्मा, विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजूमदार, शंभू झा, अजय मंडल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, संदीप केडिया, प्रमोद कुमार सिंह,अविनाश पासवान, प्रभाकर चौधरी मन्टून , राजेश सिंह उसराहा,वीणा पासवान, पार्वती देवी ,श्रीकांत सिंह कुशवाहा , रूस्तम अली,जियाउल हक, राजीव रंजन, राजेश सिंह, नन्दलाल दास, फिरदोस आलम,अनुज कुमार शर्मा, योगेंद्र सदा, पंकज चौधरी, दिलीप पोद्दार, नासिर इकबाल, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेंद्र सिंह, अशोक राय, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, नन्दलाल मंडल,जितेंद्र पटेल ,प्रभात शर्मा, सतीश आनंद, ललित चौधरी,विनय सिंह रोशन,सिद्धांत सिंह छोटू चन्देश्वरी राम, राकेश चौधरी, अशोक पोद्दार,रविश अन्ना,जयप्रकाश मौर्य ,पंकज कुमार, नरेश कुमार , अमित कुमार साह,गुड्डू यादव, रंजन कुमार, सुधा कुमारी, गीता कुमारी, वंदना भारती, उर्मिला देवी ,उमा देवी, शकुंतला कुमारी, पुरूषोत्तम गुजरवसिया,एवं पारस कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here