सदस्यता अभियान समय पर पूरा करें, संगठन चुनाव तय समय पर होगा – उमेश सिंह कुशवाहा

जदयू का कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

 

खगड़िया। बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन कर जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष सह सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।कार्यक्रम की विधि-व्यवस्था की जहां कमान जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने संभाली,फोगला ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकूट पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक अहमद, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, जदयू प्रदेश मुख्यालय प्रभारी वासुदेव सिंह, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, अलौली विधायक रामचन्द्र सदा, जिला संगठन प्रभारी सह महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेताओं का बबलू मंडल, राजकुमार फोगला एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र, बुके व माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया।

सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने स्वागत भाषण देते हुए अभिनंदन पत्र प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को समर्पित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन महादलित आयोग के अध्यक्ष सह खगड़िया जिला जदयू संगठन प्रभारी मनोज ऋषिदेव ने किया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा संबोधित करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभार प्रकट करते हुए विपक्ष पर हमला बोला ओर कहा की जब जब विरिधियों ने हमारे पार्टी एवं नेता का खिलाफ किया उसका सफाया हो गया है। उन्होंने कहा नितीश सरकार में विकास के साथ न्याय हो रहा है। उन्होंने खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के जीत पर खुशी जाहिर किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं जन समुहों को सदस्यता अभियान को समय पर पुरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन का चुनाव तय समय पर ही कराया जाएगा।कुशवाहा नेवि धायकों को जनसुनवाई की नसीहत दिया। मौके पर अशोक सिंह, महिला आयोग की सदस्या साधना देवी सदा, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, प्रदेश सचिव सुमित कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चेरिया बरियारपुर विधानसभा प्रभारी सुबोध पटेल, विधानसभा प्रभारियों में मनोरंजन मजुमदार, नन्दलाल राय, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, अजय मंडल, प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा, अनुराधा, कुमारी कुशवाहा, जदयू पदाधिकारियों में कैप्टन योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनिल जयसवाल, सुशांत यादव, निर्मला कुमारी, राका सहाय, प्रमोद कुमार सिंह, उदय प्रसाद सिंह, लोहा सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामविलास महतो, संदीप केडिया, सुबोध यादव, पुरूषोत्तम अग्रवाल, डॉ विद्यानंद दास, प्रभाकर चौधरी मन्टून, अविनाश पासवान, रुस्तम अली, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, विनय कुमार पटेल, नन्दलाल मंडल, राजीव रंजन, फिरदोस आलम, राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार उर्फ पिंकू सिंह मुखिया, दिलीप पोद्दार, पंकज चौधरी, चन्देश्वरी राम, शनिचर सदा, नासिर इकबाल, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, ललित चौधरी, सावन कुमार बंटी, विनय सिंह रोशन, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, ममता देवी, आशा देवी, रामप्रवेश यादव, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय, संजय सिंह कुशवाहा, मायाराम मंडल, सुबोध साह, डॉ रवि कुमार, अनिल उर्फ संजय पोद्दार, जितेंद्र पटेल, प्रभात शर्मा, इम्तियाज अली, धनिक लाल दास, नीतीश सिंह पटेल, कमल कुमार पटेल, गणेश पटेल, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, किरणदेव करण, रंजन कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here