सपना हुआ साकार सहरसा-मुंबई अमृत भारत और खगड़िया-अलौली मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू
क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।वर्षों का सपना साकार हुआ जब जनताओं ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदीजी का अभिवादन स्वीकार किया। एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में सैकड़ों योजनाओं को लोकार्पण किया तो वहीं खगड़िया में सहरसा-मुंबई अमृत भारत (एसएल) ट्रेन और खगड़िया-अलौली मेमू ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ सांसद राजेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया । सभा का संचालन रेल उपभोक्ता संघर्ष अभियान के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि यह परियोजना उनके अधूरे सपनों को साकार करने जैसा है। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव और अन्य गणमान्य रेल अधिकारी उपस्थित थे। सभा में एसएस खगड़िया, , भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कंचन पटेल, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा महामंत्री डॉ. इंदुभूषण कुशवाहा,अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जदयू नेता डॉ विद्यानंद दास, जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, महासचिव राजीव रंजन, बेलदौर अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, युवा जदयू प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुशील कुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, राजवर्धन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री कुंदन सिंह, महामंत्री नंदू साह, नगर अध्यक्ष अक्षय सुरी, रितेश शर्मा, वानिज्य नीरिक्षक कुमूद रंजन,किरणदेव यादव और धर्मवीर जायसवाल सहित एनडीए के कई कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।






























