समाहरणालय खगड़िया के पास से पुलिस ने कुख्यात अपराधी फोटो यादव को किया गिरफ्तार

मानसी थाना क्षेत्र का निवासी है फोटो यादव

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी पुलिस एवं खगड़िया पुलिस के संयुक्त कारवाई में खगड़िया समाहरणालय स्थित से दर्जनों मामले में फरार चल रहे, कुख्यात अपराधी फोटो यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया की फोटो यादव उर्फ विपुल यादव, पिता- रामविलास यादव उर्फ जय जय राम यादव सैदपुर का रहने वाला है। जिसपर दर्जन भर मुकदमे मानसी थाना में दर्ज है। फोटो यादव पर हत्या, हत्या करने का प्रयास, आर्मस एक्ट जैसे क कई संगीन मामले के आरोपी हैं। जिसमें मानसी थाना काण्ड संख्या:- 29/24, /152/21, 153/21, 20/21, 5/21, 192/19, 48/21, 227/21, 5/22, 22/22, 29/24, चित्रगुप्त थाना:- 438/14 दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here