समीक्षात्मक बैठक में समागम समारोह को सफल बनाने को लेकर जद यू के बबलू मंडल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया अभार प्रकट

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। जनता दल यूनाइटेड के गत सोमवार व मंगलवार को गौशाला रोड स्थित मण्डप विवाह भवन में जिला कार्यकर्त्ता समागम समारोह को सफल बनाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभार प्रकट किया। जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा की इतनी बड़ी कार्यक्रम में सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जो संदेश दिया है पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में अम्ल करेगें। मंडल ने कहा जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री (नन्हकू मंडल टोला),जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल (मथुरापुर) ,पार्टी की नेत्री अनुराधा कुमारी(रांको चन्द्रनगर),पार्टी के नेता शनिचर सदा (रमुनियां) एवं पार्टी के साथी नरेश कुमार(राबड़ी नगर बछौता सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी ने दिन रात मेहनत कर दो दिवसीय समागम समारोह को उर्जावान किया। इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी,तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,जदयू नेता संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू देव,राजीव रंजन, मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,मो0 फिरदोस आलम, जयप्रकाश मौर्य,शनिचर सदा,नरेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर, अमनी मुखिया जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे ।



































