सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के जीवंत प्रतीक थे : विधायक बबलू मंडल
जदयू कार्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

सिकन्दर आजाद वक्त
की रिपोर्ट
खगड़िया। सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के जीवंत प्रतीक थे, उक्त बातें सदर जद यू विधायक बबलू मंडल ने जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, लौह पुरुष एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपस्थित लोगों से कहा। मंडल ने अपने संबोधन में कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल देश की एकता और अखंडता के जीवंत प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत आधार प्रदान किया।विधायक ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं (IAS, IPS आदि) की स्थापना कर उन्होंने प्रशासनिक एकता सुनिश्चित की, वहीं 562 से अधिक रियासतों का सफल एकीकरण कर भारत संघ को सुदृढ़ बनाया। उनके अद्वितीय नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान आज भी प्रासंगिक हैं।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और मार्गों पर चलकर ही भारत को और अधिक मजबूत, सशक्त व एकजुट राष्ट्र बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य नीलम वर्मा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जदयू नेता सुशांत यादव, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. शहाबुद्दीन, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल,प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, देवघर प्रसाद सिंह, महासचिव फिरदौस आलम, अनुज कुमार शर्मा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, जदयू नेता गणेश पटेल, सलाउद्दीन खां, संजय सिंह उर्फ पप्पू देव, शनिचर सदा, दिलीप कुमार सिंह, भाजपा मानसी मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन जद यू जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री ने किया। संबोधन से पुर्व उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।































