सांसद के नागरिक अभिनन्दन के दौरान मुख्य पार्षद प्रभा देवी विकास संबंधित विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत

 सांसद को सौंपा पत्र, कहा एक महीने के भीतर समस्याओं का होगा समाधान

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया।मानसी के रामजानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर के विवाह भवन में शुक्रवार को आयोजित सांसद राजेश वर्मा के नगरिक अभिनंदन एवं मानसी मांगे विकास आपसे समस्याओं का भी हो समाधान परिचर्चा के दौरान मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने सैंकड़ों जनताओं के सामने मानसी नगर पंचायत से संबंधित विभिन्न समस्याओं से लिखित रुप से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने सांसद को दस सुत्री समस्याओं से भी समाधान को लेकर पत्र सौंपा। इधर सांसद राजेश वर्मा ने पत्र के आलोक में सैकड़ों जनताओं के सामने संबोधित करते हुए कहा की जो भी मांगों से हमें अवगत कराया गया, उन सभी विन्दुओं पर एक माह के अंदर कार्य कराने का काम करुगां। सांसद ने कहा सांसद बनने के उपरांत जिस तरह से पहला कार्य हमने मानसी में राजधानी एक्सप्रेस को रुकवाने का काम किया,ठीक उसी तरह मानसी में खेल स्टेडियम का निर्माण करुगां। सांसद वर्मा ने कहा की शनिवार को दिल्ली पहु़चने पर सबसे पहले रेल मंत्री ओर प्रधानमंत्री जी से मिलकर मानसी में अमर शहीद धन्ना- माधव स्मारक का स्पिटिंग कराने का काम करुगां एवं रिटायर रेल बांध के पास खाली पड़े जमीन पर एनओसी दिलवाकर खेल स्टेडियम का निर्माण करवाऊंगा। सांसद ने जोर देकर कहा की अगर इन सब कार्यों को नहीं करा पाऊगां तो अगले चुनाव में आपके पास वोट नहीं मांगते आऊंगा। इधर मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया की सांसद को मानसी नगर पंचायत के पांचु टोला, एकनियां एवं अरैया गाँव में वर्षों से सरकारी जमीन पर बसे सैकड़ों लोगों को पर्चा उपलब्ध कराने का मांग किया गया। प्रभा ने बताया की पर्चा नहीं रहने के कारण सैकड़ों भुमिहीन लोगों को सरकार प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं प्रभा देवी ने मानसी में 13 अगस्त 1942 को देश के आजादी एवं स्वतंत्रता के लिए अपनी प्राण की आहुति देने वाले अमर शहीद धन्ना- माधव स्मारक को रेल में दुसरे जगह शिप्ट करवाने की मांग किया गया। प्रभा देवी ने कहा कहा अमर शहीद धन्ना- माधव मानसी का गौरव एवं धरोहर है।धन्ना- माधव स्मारक मानसी रेलवे अधिकारी विश्रामलय के सामने है जो आर्दश स्टेशन निर्माण को लेकर धन्ना- माधव स्मारक का पुरी तरह से खतरे में पड़ गया है। वहीं मुख्य पार्षद ने मानसी रिटायर रेलवे बांध के पास खेल स्टेडियम, मानसी अरैया गाँव होते हुए बजरंग टोला होते हुए पांच किलोमीटर तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बनाने, मानसी बापूजी स्मारक मध्य विधालय में शिक्षकों की कमी दुर एवं भवन बनाने, मदराधार में नाला नहर निर्माण कराने,एवं अतिक्रमण मुक्त कराने, मानसी बाजार से रिटायर रेलवे बांध तक एवं मानसी काली स्थान रोड वार्ड न०:-18 में नाला निर्माण को लेकर एन एच :-95 सड़क मार्ग पर पथ निर्माण विभाग से एनओसी प्रदान करने, मानसी जालिम बाबू टोला से लेकर मानसी मटिहानी गाँव तक रिंग बांध का निर्माण कराने सहित आदि समस्याओं से मांग रख अवगत कराया। इधर गोलू सिंह ने बताया की सांसद द्वारा जो आश्वासन एक माह के अंदर काम कराने को दिया गया है मानसी की जनता काफी खुश है। परिचर्चा एवं नागरिक आभिनंदन कार्यक्रम में जद यू प्रखंड अध्यक्ष राजनीति सिंह, नवीन पासवान, सुबोध सिंह, विनोद सिंह, वार्ड पार्षद अवधेश कुमार, रंजीत कुमार, आखिलेश कुमार, स्थानीय विभुति यादव, वार्ड संघ के नेता गुड्डू साह, संतोष कुमार , वार्ड पार्षद हीरालाल यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here