सांसद सहित जद यू के नेताओं ने किया स्वागत, कहा 10 करोड़ रुपये से मॉं कत्यायनी का होगा चहुमुखी विकास


पर्यटन के स्तर से मील का पत्थर साबित होगा
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा सहित जद यू के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास को सराहते हुए स्वागत किया। सांसद राजेश वर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा दिये गये मॉं कत्यायनी शक्ति पीठ के लिए 10 करोड़ रुपये से मंदिर का चहुमुखी विकास होगा। इससे कोशी के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। वर्मा ने कहा की कोशी क्षेत्र का दर्शनीय स्थल मॉं कत्यायनी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रयास का भी सराहना किया। वर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री जिस तरह से पर्यटन के क्षेत्र में वढ़ावा दे रहे हैं वह काबिले तारीफ है। इधर शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उठाये गये कदम को सराहना किया। जिला जद यू अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा की खगड़िया जिला के गौरवमयी पहचान,आस्था के पवित्र स्थल सिद्ध शक्तिपीठ मां कत्यायनी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण हेतु 10 करोड़ तथा खगड़िया पश्चिमी रेलवे केबिन ढ़ाला पर आरओबी निर्माण के लिए राज्यांश की राशि 49 करोड़ 27 लाख 67 हजार अनुमानित लागत राशि कैबिनेट से स्वीकृति प्रदान कर खगड़िया वासियों को बहुत बड़ी सौगात दिये हैं,जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।इसके लिए हम जदयू परिवार और खगड़िया वासियों की ओर से आदरणीय सीएम नीतीश कुमार को साधुवाद देते हैं। जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि मां कत्यायनी मंदिर को विकसित बनाने और पर्यटन सर्किट से जोड़ने को लेकर लम्बे अर्से से खगड़िया वासी का इन्तजार अब खत्म होते नजर आ रहा है; जो अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में मां कत्यायनी मंदिर का कायाकल्प होना तय है।इस मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यकरण होंने से आसपास गांवों के हजारों लोगों को जहां रोजगार का अवसर मिलेगा वहीं मंदिर के साथ साथ यहां रोजगार करने वाले लोगों का भी काफी तेजी से विकास होगा, जो खगड़िया के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा कि खगड़िया पश्चिमी रेलवे ढ़ाला पर करीब एक सौ दो करोड़ राशि की लागत से आरओबी निर्माण होगा, जिससे आमजनों को आये दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है उससे निजात मिल जाएगा।मौके पर जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,जिला उपाध्यक्ष सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला महासचिव मो0 फिरदोस आलम,अनुज कुमार शर्मा,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम ,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,पूर्व नगर पार्षद् वीरेन्द्र पासवान एवं कार्यालय प्रभारी राजीव कुमार ठाकुर आदि पार्टी के प्रमुख साथी उपस्थित थे।



































