सात करोड़ के लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र के नये भवन का मंत्री ने किया उदघाटन

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी में सात करोड़ के लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नये भवन का उदघाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने किया। इस दौरान मंत्री ने नये भवन अस्पताल का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा केन्द्र सरकार ओर बिहार सरकार तेजी से हर क्षेत्र में काम कर रही है। मंत्री ने लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाने का भी लोगों से अपील किया। मंत्री ने कहा की बिहार में जल्द ही दो महीनों में सभी अस्पतालों में खाली पड़े सीटों को भरा जा रहा है। मंत्री ने बिहार में चिकित्सकों की कमी की बात स्वीकार करते हुए कहा की पुरे बिहार में चिकित्सकों की कमी है, लेकिन हमारी सरकार सभी अस्पतालों में जल्द ही चिकित्सकों को देने जा रही है। मंत्री के भाषण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मागों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते देखी। आशा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पांच मांगों के लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम को खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव,परवत्ता विधायक संजीव कुमार, पुर्व विधायक पुनम देवी यादव, चन्द्रमुखी देवी ने संबोधित किया। मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार एवं रोगी कल्याण समिति के सदस्य सिकन्दर आजाद वक्त एवं आलोक ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी, सिविल सर्जन खगड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या, जद यू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत,लोजपा आर के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, भाजपा के जितेंद्र यादव, गोपाल सिंह, भाजपा पुर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह,साम्वीर यादव,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा० राजीव, आदि दर्जनों एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता एवं चिकत्सक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here