सात दरोगा निलंबित, एक सिपाही बर्खास्त, कई ओर पर विभागीय कारवाई शुरू

 

ब्यूरो रिपोर्ट

बांका।बिहार के बांका जिला के एसपी सत्य प्रकाश ने डयूटी से गायब सात दरोगा को जहाँ निलंबित कर दिया वहीँ एक सिपाही को भी बर्खास्त कर दिया। एसपी सत्य प्रकाश ने बताया की यह कारवाई जांचोउपरांत किया गया। एसपी ने बताया की जिन दरोगा एवं पुलिस कर्मियों पर कारवाई की गई है, इन सभी पर दुर्गा पुजा में अपने डयुटी से गायब पाया गया।जिन सात दारोगाओं को निलंबित किया गया है, वे अलग-अलग थानों में पदस्थापित थे। जिसमें रजौन थाने के गुलशन कुमार, कटोरिया थाने के दीपक सिंह और कृष्णा कुमार, पुलिस लाइन के मु. मकसूद, उदय कुमार, अलका कुमारी और आर्यन कुमार शामिल हैं। जांच में पता चला कि ये पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अपने घरों या मेले में मौज-मस्ती करते हुए पाए गए थे। एसपी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।साथ ही बिना सूचना भागने पर भगौड़े एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त किया गया है। नौ सिपाही भी निलंबित हुए हैं। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई चल रही है। इन्हें भी सेवा से बर्खास्त किया जायेगा। एसपी सत्य प्रकाश ने साफ तौर पर कहा की कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी त्योहारों जैसे दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा की सिपाही पूजा कुमारी को तुरंत बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि मंजू कुमारी, रीतू कुमारी, ममता पटेल, मुन्ना कुमार, रुपेश कुमार, सह इंसपेक्टर प्रमोदी भट्ट, ज्योति रानी, सत्येन्द्र सिंह और इरफान खान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here