सुपौल को तीन शुन्य से हराकर फाईनल में पहुंचा सहरसा, कल होगा खगड़िया ओर सहरसा के बीच फाइनल मुकाबला

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी रेलवे मैदान में चल रहे स्व० विजय कुमार यादव पूर्व मुखिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दुसरा मैच सहरसा बनाम सुपौल के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह, नगर परिषद खगड़िया के सभापति अर्चना कुमारी, समाजसेवी विक्रम सुधांशु उर्फ गुड्डू यादव, युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष यादव ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया। अतिथियों ने पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। खेल आरंभ होने के साथ हीं दोनों टीम के खिलाड़ी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। मैच आरंभ होने के बीस मिनट बाद सहरसा के खिलाड़ी सुलेन ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाने में कामयाब हुआ। पुनः मध्यांतर के बाद शुरु हुए खेल में पुनः सहरसा के सुलेन ने एक गोल कर दिया। फिर मैच समाप्ति के पांच मिनट पहले सहरसा के हीं खिलाड़ी ने एक गोल कर टीम को तीन गोल से बढ़त दिलाया। अब तक सुपौल की टीम एक भी गोल नहीं कर पाया। इस दौरान अपने संबोधन में जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने कहा कि खुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया और उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित यह टूर्नामेंट उनके खेलप्रेम और सामाजिक योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। युवाओं को खेल, अनुशासन और टीम भावना से जोड़ने का यह प्रयास पंचायत और क्षेत्र के भविष्य को मजबूत करेगा। नई दिशा और प्रेरणा देगा। वहीं नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि स्वर्गीय मुखिया जी ने खेल और जनसेवा के माध्यम से समाज को जोड़ा। उनकी स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट नई प्रतिभाओं को मंच देगा और गांव में सकारात्मक ऊर्जा फैलाएगा। ऐसे आयोजन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही सामाजिक एकता को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर हिरोज क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, सचिव शंकर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ललित मिश्रा, पूर्व उप प्रमुख उपेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त पोस्ट मास्टर शिवशंकर आर्य, पूर्व मुखिया सह राजद नेता वरुण कुमार यादव, नशामुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत, युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, अर्जून यादव, राकेश कुमार, रतन कुमार सिंह, दयानंद यादव, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र पोद्दार सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में विनय कुमार और सहायक निर्णायक के रुप में कैलाश पंडित तथा मो. आलम तैनात थे। वहीं रौशन कुमार गुप्ता चौथे निर्णायक की भूमिका निभा रहे थे और रुपेश रंजन उद्घोषक के रुप में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here