सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजन

 

 

वक्ताओं ने कहा की देश की धरोहर को खोया

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया । एमजी मार्ग लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ सह कला निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में जद यू प्रकोष्ठ सह कला निकेतन के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ रंग कर्मी सतीश आनंद की अध्यक्षता में स्मृति शेष स्वर कोकिला लोक गायिका पद्मविभूषण से विभुषित शारदा सिन्हा की आकस्मिक निधन को लेकर श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया।जिसका संचालन कला निकेतन के जिला उपाध्यक्ष व जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। उपस्थित लोगों ने सुप्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपस्थित जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि शारदा सिन्हा गीत संगीत स्वर की मल्लिका थीं।उनके स्वर की गूंज देश और विदेश में सदा गूंजती रहेगी ।उनके बेहद पक्के और मिट्टी की खुशबू समेटे सुरों से सजे लोक गीतों के बिना बिहार व मिथिलांचल के किसी भी पर्व की कल्पना संभव नहीं है ।उनके निधन से पुरे बिहार मर्माहत हैं।

         अपने अध्यक्षीय संबोधन में सतीश आनंद अधिवक्ता तथा जन संघर्ष अभियान के संयोजक सुभाष चन्द्र जोशी ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्वर की गूंज शादी समारोह एवं छठ पर्व आयोजन के दौरान ही नहीं बल्कि उनकी ख्याति दूर दूर तक गांव- खलिहानों एवं विदेशों में भी थी।उन्होंने मिथला एवं भोजपुरी गीत को अपनी सुरीली आवाज में गाकर आमजन मानस की भावनाओं से भी जोड़ दिया।

कला निकेतन के जिला उपाध्यक्ष व जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने शारदा सिन्हा के निधन को संगीत जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि शारदा दी संगीतीय क्षितिज की स्वर सम्राज्ञी, खुबसूरत सितारा और उनकी कोयल सी आवाज थीं ; जो मरकर भी जिन्दा हैं। वहीं आजपा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर तथा शारदा सिन्हा के रिश्तेदार रमेश चौधरी ने कहा कि शारदा सिन्हा गीत-संगीत के क्षेत्र में जो स्वर की खुशबू बिखेर गई वो सदैव जीवंत रहेंगी। श्रद्धांजलि सभा में बिससूत्री सदस्या नीलम वर्मा,जदयू नेता उमेश सिंह पटेल ,कला निकेतन के उपाध्यक्ष प्रभात सुमन,अरूणोदय कला संस्कृति मंच के संस्थापक अरूण कुमार वर्मा,कला निकेतन के महासचिव पंकज रंजन, नूतन गुप्ता,कलाकार अभिषेक कुमार,नयन कुमार , गायक गीता कुमार,फिल्म कलाकार चम्पा राय,श्वाती प्रिया,नरेश कुमार एवं तितली भारती सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here