सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के फैसले के विरूद्ध शहर में निकाला गया विशाल आक्रोश मार्च

प्रतिनिधि मंडल डीएम को सौंपा मांग पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा गत 1 अप्रैल को एससी-एसटी वर्ग के आरक्षण में उपवर्गीकरण कर क्रीमी लेयर असंवैधानिक तरीके से निर्धारित करने का अधिकार राज्यों को देने जैसे निर्णय के विरूद्ध तथा संसद में अध्यादेश लाकर आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आक्रोश मार्च रैली निकाली गई। इस दौरान दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,समिति के सह संयोजक व दलित सेना के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान तथा मोनी पासवान ने आक्रोश रैली को संबोधित भी किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बलुआही स्थित अम्बेडकर भवन में संरक्षक रामलखन प्रसाद पासवान तथा पूर्व अंचलाधिकारी सत्यनारायण पासवान के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। आक्रोश रैली शहर के गांधी मार्ग, थाना रोड, मेन रोड, मील रोड, स्टेशन रोड, राजेन्द्र चौक एवं अम्बेडकर पथ (कचहरी रोड) से समाहरणालय धरना स्थल तक पहुंचा। वहीं एक शिष्ट मंडल ने खगड़िया डीएम से मिलकर मांग पत्र भी सौंपा। आक्रोश मार्च में समिति के सदस्य डॉ0 प्रो0 संजय मांझी, डॉ0 पुरातन गांधी,चन्द्रशेखर मंडल, सुखनन्दन पासवान,पूर्व मुखिया डब्लू पासवान, हम के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव,मिन्टू पासवान,उप मुखिया पवन पासवान,नगर वार्ड पार्षद कुन्दन कुमार पासवान ,उपेन्द्र पासवान,प्रियदर्शी राय,विजेन्द्र कुमार, सरोज पासवान एवं दीवाकर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

































