सृष्टि लाइब्रेरी का हुआ उदघाटन, शिक्षा का माहोल हो रहा तैयार- राजीव

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। शिक्षा के माहोल को बेहतर बनाने को लेकर मानसी में छात्र- छात्राओं को अध्यन को लेकर लगातार लाइब्रेरी खोला जा रहा। जहाँ मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने मानसी में मां काली धर्म कांटा के पास सृष्टि लाइब्रेरी का उदघाटन फीता काटकर किया। इस दौरान मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने कहा की लाइब्रेरी खुलने से छात्र- छात्राओं को एक बेहतर पढ़ने का मौका मिल रहा। जबकि मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष मानसी शुभम पाण्डेय ने भी सृष्टि लाइब्रेरी का अवलोकन कर एक बेहतर सुविधा जनक लाइब्रेरी बताया। सृष्टि लाइब्रेरी के संचालक अभिषेक कुमार ने बताया की सृष्टि लाइब्रेरी बेहतर सुविधा के साथ छात्र- छात्राओं को अध्यन करने का मौका प्रदान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here