सैकड़ों समर्थकों के साथ निखिल ने बलहा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर किया नामांकन

बदलाव के साथ लोगों ने दिया संकेत
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। प्रथम चरण के चुनाव को लेकर मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत के युवा निखिल कुमार ने बलहा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को सैकड़ों सर्मथकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के पास नामांकन दाखिल किया। नामांकन कराने के बाद निखिल कुमार ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा की पंचायत में लोग बदलाव चाह रहे हैं। वर्षों से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने किसानों के साथ धोखाधड़ी किया है। सरकार द्वारा जो किसानों को जो भी लाभ दिया जा रहा था, किसानों को समुचित लाभ नहीं दिला पाया। निखिल ने कहा की मेरी पहली प्राथमिकता किसानों को हक अधिकार दिलाना एवं पैक्स से किसानों को जोड़ना होगा। इधर सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार पटेल ने कहा की इस बार बलहा के पैक्स सदस्य बदलाव चाह रहा है। पन्द्रह सालों से पुर्व के पैक्स अध्यक्ष ने जमकर तुम्मा फेरी किया। किसानों को धान खरीददारी सहित अन्य सरकारी योजनाओं से दूर रखा। इधर वार्ड सदस्य गुड्डू साह ने कहा की इस बार बलहा के पैक्स के अधिकत्तर सदस्य अध्यक्ष पद पर बदलाव कर युवा सामाजिक कार्यकर्ता निखिल को माला पहनाने का काम करेगा। मौके पर पुर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार सिंह, मो० कमरुजामा, मो० जमशेद आलम, चन्द्रशेखर पासवान, पुर्व बलहा पंचायत मुखिया अमल किशोर चौधरी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।







































