
सैदपुर पंचायत के पूर्व सरपंच के पिता के निधन पर लोगों ने किया शोक संवेदना व्यक्त
सरल और मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व घोघल यादव, मानसी गंडक घाट पर गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया/मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत सैदपुर ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच सोगारथ यादव के पिता घोघल प्रसाद यादव (75 वर्ष) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अपने निजी आवास पर बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली। घोघल यादव सैदपुर ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच सह वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि सोगारथ यादव के पिता थे। वर्तमान में उनकी पुत्रवधू पिंकी देवी सैदपुर पंचायत की निर्वाचित सरपंच हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घोघल यादव अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। वे सत्संग में भी काफी रुचि रखते थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सोच को लोग हमेशा याद रखेंगे। सरपंच सोगारथ यादव ने बताया कि उनके पिता करीब तीन महीने से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। अपने पीछे वे तीन पुत्र — भरत कुमार भारती, सोगारथ यादव और मनोज कुमार यादव उर्फ सुटो — सहित एक बड़ा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे। प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत यादव, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, हरदेव यादव, अनिल यादव, पवन कुमार महंत, बिजली महंत, पश्चिमी ठाठा के सरपंच मनोज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ओम जी यादव,विजय यादव, बलहा सरपंच सुबोध यादव, मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, कीर्तन मंडलियों और सत्संग प्रेमियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।इधर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार, मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या, पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, जिला मुखिया संघ के पुर्व जिलाध्यक्ष सह अमनी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह खगड़िया विधायक छत्रपति यादव ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। इधर सोगारथ यादव ने बताया कि उनके पिता की अंतिम यात्रा गुरुवार को निकाली जाएगी, और उनका अंतिम संस्कार मानसी गंडक घाट पर किया जाएगा।







































