सैम हिग्गिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज,नैनी प्रयागराज में चलाया गया स्वच्छता अभियान

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रयागराज।स्वच्छता अभियान के तहत 16 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर के बीच सैम हिग्गिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज , नैनी प्रयागराज में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। अभियान के तहत अस्सिटेंट प्रोफेसर (सेलेक्शन ग्रेड) एवं वरिष्ठ स्तंभकार /विचारक डॉ शंकर सुवन सिंह ने बी टेक डेरी टेक्नोलॉजी और बी एस सी (फ़ूड टेक्नोलॉजी) एवं आई डी डी (डेरी टेक्नोलॉजी) के विद्यर्थियों के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वछता का संकल्प दिलवाया। शंकर सुवन सिंह ने कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के सपनो का भारत बनाने की प्रेरणा का यह संकल्प है। उन्होंने कहा की स्वच्छता ही सेवा है।स्वच्छ रहें ,स्वस्थ्य रहें का नारा भी दिया। मौके पर उपस्थित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here