स्थापना दिवस पर सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन, गजल पर झुमें लोग, सैकड़ों रोगियों का मुफ्त में इलाज

ब्यूरो रिपोर्ट
पूर्णिया/कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान अजय हॉस्पिटल गणेशपुर, परोरा ,पूर्णिया ने अपने तीसरे स्थापना दिवस पर एक तरफ जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, तो वहीं अस्पताल परिसर में नौ डाक्टरों के सहयोग से तीन सौ रोगियों को मुफ्त में इलाज किया गया।स्थापना दिवस पर पर अस्पताल के निदेशक रंजीत रमण ने जहाँ आगत अतिथियों का स्वागत किया, वहीं स्थापना दिवस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि विद्दा विहार आवासीय विद्दालय के सेक्रटरी राजेश मिश्रा,एंव संस्थान के चेयरमैन/डायरेक्टर रंजीत रमण, सचिव कंचन भारती,ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य कैलाश प्रसाद सिंह,सुशील कुमार मेहता,चित्रकार राजीव राज,ई0 राजीव कुमार सिंह,एस एम झा डा0 एस के सिन्हा, डॉ0 के के चौधरी ,डा0 एस के सुमन प्रिंसपल निखिल रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि जाने माने मशहूर गजलकार रवि राज उर्फ छोटु ने अपनी आवाज से उपस्थित श्रुताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया।शिक्षा, चिकित्सा,एंव संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई लोगो को मंच से रंजीत रमण और ट्रस्ट के सचिव कंचन भारती द्वारा मोमेंटो और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। संस्थान के चेयरमैन/डायरेक्टर रंजीत रमण ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज संस्थान की शरुवात की तीन वर्ष पूरा हुआ ,जो भी है वो स्टूडेंट और उनके अभिभावक का संस्थान के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास औऱ भरोसे का नतीजा है ,साथ ही हमारे सभी संस्थान के कर्मी की कड़ी मेहनत के बदौलत है,आने बाले दिन में अगर यू ही आप सभी का सहयोग भरोसा मिलती रहेगी तो हमारे संस्थान से ए एन एम,जी एन एम करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी नोकरी कर अपने भविष्य को संवार कर परिवार ,समाज ,राज्य ,देश को एक नई दिशा और दशा देने में अहम भूमिका निभाएगी स्थापना दिवस मौके पर हम घोषणा करते है कि कोई भी अनाथ बच्चा अगर हमारे संस्थान में नर्सिंग प्रशिक्षण लेना चाहते है और पैसे के आभाव में नही कर पाता है तो उनके लिए हमारा प्रत्येक वर्ष 5 बच्चों को संस्थान मुफ्त में कोर्स कराएगी व,मौके पर विद्दा विहार के प्रिंसपल निखिल रंजन जी ने कहा जब व्यक्ति बीमार होता है,वैसी परिस्थिति में अपने बेटे बेटियों भी जब साथ छोड़ देता है,तो उस बक्त यही ए एन एम,जी एन एम की हुई छात्र – छात्रा उस समय साथ रहकर नई जीवन जीने की आश जगाती है,डॉ0 के के चौधरी ,और समाजसेवी एस एम झा जी भी विस्तार से संस्थान के बारे में बताये, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात में संस्थान के छात्रा प्रभा कुमारी के द्वारा गणेश वंदना पर श्रोता गण भक्ति की रसधारा में सरोबोर हो गए,संस्थान के छात्रा के द्वारा एक से बढ़ के एक कार्यक्रम किए गए जिसमें शिम्पी अनीशा नेहा मुस्कान लवली कौशल ,रानी पुरुषोत्तम आदि बच्चों ने भाग लिया ,संस्थान के मैनेजर निरंजन जी के द्वारा ये दुनिया ये महफ़िल मेरे काम की नही पर बेहतरीन रिकॉडिंग डांस पेश किए ।





































