स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत के विधालयों में कराया जा रहा निबंध प्रतियोगिता, 2 अक्टूबर को सफल प्रतिभागियों को किया जायेगा पुरुस्कृत

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी नगर पंचायत कार्यालय द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत के विधालयों में छात्र- छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मानसी एकनियां मध्य विधालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर नगर पंचायत मानसी कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय, स्वच्छता पदाधिकारी अंकित शरण, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार एवम नगर कर्मचारी अविनाश कुमार, प्रिंस कुमार मौजूद थे।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया की बिहार सरकार के शहरी नगर विकास विभाग के निर्देश पर निबंध प्रतियोगिता करवाया जा रहा है। जहाँ सफल छात्र- छात्राओं को 2 अक्टूबर को पुरुस्कृत किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here