


स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाषचंद्र की योगदान अविस्मरणीय: बबलू मंडल

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी सुभाषचंद्र की योगदान अविस्मरणीय है। जिन्होनें देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई। उक्त बातें कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती समारोह के अवसर पर जद यू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा। उपस्थित जदयू नेताओं सुभाषचंद्र बोस के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित भी किया।
वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना से समृद्ध अद्भुत पराक्रमी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों की चाकरी करने को नाकारते हुए भारत माता की सेवा साधना का मार्ग अंगीकार किया। वे न केवल भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेता थे, बल्कि अपनी संघर्षशिलता के बदौलत दुनिया भर में प्रेरणा के स्रोत बने। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने न केवल भारतीय स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में उभरे जिन्होंने अपनी नीतियों, साहस और समर्पण से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,जिला महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष सिद्धांत कुमार उर्फ छोटू सिंह, नरेश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर ने भी नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत के महान सपूत बताया।





































