हरि अनंत,हरि कथा अनंता, भागवत समस्याओं का समाधान है- बैजू शास्त्री

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी प्रखंड के बलहा बाजार के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में चार दिनों चल रहे भागवत कथा में कथा वाचक वैजू शास्त्री महराज ने कहा हरि भी अनंत है ओर हरि के कथा भी अनंत हैं। उन्होंने कहा भागवत मानव जीवन के समस्याओं का समाधान है। भागवत को जिस रुप में देखेगें उसी रुप में मिलेगें। प्रवचन के दौरान शास्त्री ने कहा की लोगों की आज लोगों का जीवन उलझ सा गया है।जिसकी समाधान भागवत कथा सुनने मात्र से ही हो सकता है। शास्त्री ने मां दुर्गा के स्वरुप का भी वर्णन किया। कहा माँ प्रेम की करुणा भी है, जब अपना रुप बदलती है रक्षकों दुष्टों का संहारक भी बन जाती है। सात दिवसीय चल रहे संगीत मय भागवत कथा में शास्त्री ने लोगों को भागवत से जुड़ने का अपील किया। मौके पर मेला कमिटी के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, कोषाध्यक्ष पंकज साह, प्रकाश पासवान, बलहा मुखिया पप्पू साह उर्फ राजेश भारती, रौशन कुमार प्रजापति, रंजीत भारती, गुड्डू साह आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here