अटल की जन्म शताब्दी पर भाजपाईयों ने मानसी में मनाया सुशासन दिवस, नव मनोनित मंडल अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत


ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी बाजार के रामजानकी ठाकुर वाड़ी मंदिर के विवाह भवन में भाजपा मानसी मंडल कार्यकर्ताओं ने पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह सुशासन दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर उपस्थित पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, भाजपा के जिला महामंत्री इन्द्रभुषण कुशवाहा, पुर्व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल, मानसी मंडल के पुर्व मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह नव मनोनित मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद कर तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या को अंगवस्त्र सहित फुल मालाओं से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।वहीं उपस्थित नेताओं ने अटल जी के कार्यकाल का चर्चा करते हुए कहा अटल जी महामानव थे।नेताओं ने कहा की अटल जी देश को नई दिशा देने का काम किये। जन्मशताब्दी समारोह को मनाते हुए राजाराम सिंह ने कहा की भाजपा एनडीए सरकार ने पुरी दुनिया में मोदी जी के नेतृत्व में भारत का नाम गौरवान्वित किया। जबकि मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र सुर्या ने कहा की आज पुर्व प्रधानमंत्री अटल जी हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्होंने जो देश के लिए किया वह सदा सदा के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा एवं याद किया जायेगा। सुर्या ने कहा की अटल जी की सरकार ने सुशासन देने का काम किया जहाँ आज पुरा देश अटल जी के जन्म शताब्दी दिवस पर सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं।मौके पर मानसी भाजपा कार्यकर्ता रंजीत दास,रंजीत प्रजापति, गोपाल कुमार, बलवीर कुमार, गुड्डू शर्मा पवन कुमार सिंह, अवधेश कुमार,रंजीत मिश्र, सनम कुमारी, छोटु सिंह, अजय पौद्दार, प्रकाश सिंह, रेखा देवी जिला मंत्री आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।













































