अमरेन्द्र कुमार गोंड खगड़िया सहित पांच जिलों में शिक्षा पदाधिकारी हुआ तैनात

ब्यूरो रिपोर्ट

पटना।बिहार सरकार शिक्षा विभाग ने पांच जिलों में शिक्षा अधिकारियों को तैनात किया है। विभाग द्वारा अधिसूचना होने के बाद रोहतास जिला में कार्यक्रम पदाधिकारी रहे अमरेन्द्र कुमार गोंड को खगड़िया जिला का शिक्षा पदाधिकारी तैनात किया है तो वहीं ओरंगाबाद में कार्यक्रम पदाधिकारी रहे गार्गी कुमारी पश्चिम चंपारण का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया। जबकि पश्चिम चंपारण के कार्यक्रम पदाधिकारी को गोपालगंज का शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं शिवहर के कार्यक्रम पदाधिकारी नासिर हुसैन को किशनगंज का शिक्षा पदाधिकारी एवं कैमुर जिला के कार्यक्रम पदाधिकारी अमरेन्द्र पाण्डेय को बक्सर का शिक्षा पदाधिकारी, एवं सासाराम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह को सिवान का शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here