अमर शहीद धन्ना माधव सहित अन्य जगहों पर धुमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस, झंडोत्तोलन कर तिरंगे को दी गई सलामी



ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी के अमर शहीद धन्ना माधव स्मारक सहित अन्य जगहों पर धुमधाम से 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहीद धन्ना- माधव स्मारक पर जहाँ अमर शहीद धन्ना-माधव निर्माण समिति के अध्यक्ष छेदी प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया तो वहीं चुकती एन एच एकतीस माँ कत्यानी पैट्रोल पम्प पर संचालक सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा०सलील कुमार ने झंडोत्तोलन कर सलामी दिया।वहीं मानसी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रभा देवी ने झंडोत्तोलन किया।जबकि पश्चिमी ठाठा पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया सुमन देवी, बलहा पंचायत में मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह,वहीं मानसी रेल थाना में रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार, मानसी थाना में थानाध्यक्ष शुभम पाण्डेय, रेल विधुत कार्यलय में रेल फोरमेन रामनुज चौधरी, मानसी प्रखंड जद यू कार्यलय में राजनीति प्रसाद सिंह, मानसी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख ने झंडोत्तोलन किया। वहीं राजाजान उत्तर उत्क्रमित इंटर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य कृष्णा कुमारी,मानसी गुज्जु साह प्राथमिक विद्यालय में विधालय प्रधान कुमार कमलेश, रेलवे प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया।वहीं खगड़िया राजद कार्यलय में राजद जिला अधयक्ष मनोहर यादव, खगड़िया नगर परिषद कार्यलय में मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे की सलामी दिया।





































