कलश शोभायात्रा के साथ मानसी में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव मेला का शुभारंभ
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी बाजार में 251 कलश शोभायात्रा के साथ बुधवार से पांच दिवसीय गणपति महोत्सव मेला का शुभारंभ किया गया। सुबह से ही रामजानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर के प्रांगण से ढ़ोल- नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जहाँ सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर 251 कलश शोभायात्रा का गवाह बना। कलश शोभायात्रा मानसी वुढ़ी गंडक मटिहानी घाट से मंत्रोच्चारण के साथ कलश जल भराई हुआ, एवं शोभायात्रा को मानसी नगर परिभ्रमण कर महोत्सव मेला में तब्दील कर दिया गया। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन भी चुस्त दुस्त दिखे। वहीं कलश शोभायात्रा में मानसी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने भाग लिया। इधर जयपुर से आये पंडित विद्वान ने मंदिर परिसर में मंत्रोच्चारण के साथ गणपति भगवान् का प्रतिमा को स्थापित किया।
महोत्सव में भव्य पंडाल ओर तोरण द्वारा आकर्षण का केंद्र
पांच दिवसीय गणपति महोत्सव में गणपति भगवान् का जहाँ विशाल प्रतिमा भक्तों के लिए आकर्षण का केंन्द्र बना हुआ है वहीं तोरण द्वार भी लोगों का सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। जबकि मानसी के रेलवे वॉलीबॉल मैदान में तरह तरह का झुला एवं मीना बाजार लगाया गया है।इधर गणपति महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष धर्मवीर कुमार सिंह एवं सचिव आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने बताया की मेला को निगरानी को लेकर हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है। सचिव गोलू सिंह ने कहा की मेला में सुरक्षा व्यवस्था का पुरा इंतजाम किया गया है।