खगड़िया जमालपुर स्पेशल ट्रेन अब मानसी ज:से चलेगी

भाजपा नेताओं एवं लोगों ने खुशी जाहिर किया

 

ब्यूरो रिपोर्ट

 

खगड़िया। गाड़ी संख्या- 03473/74 अप ओर डाउन स्पेशल गाड़ी अब मानसी ज: से चलेगी। रेल मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति प्रदान करते हुए खगड़िया- मुगेंर जमालपुर स्पेशल ट्रेन को मानसी से चलाने की अनुमति प्रदान किया है। अब यह गाड़ी 19 अगस्त से मानसी ज:से चलेगी। इधर मानसी ज: से चलने पर मुगेंर भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने बताया की बहुत दिनों से लोगों का मांग था, जहाँ मेरे मांग उपरांत उक्त गाड़ी को मानसी ज: से चलाने का निर्णय लिया है। इधर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलिल कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए रेल मंत्रालय एवं रेल विभाग को आभार जताया। जबकि खगड़िया के पुर्व रेल यात्री परार्मशदात्री समिति सदस्य सिकन्दर आजाद वक्त, रवि कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए रेलमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। वक्त ने कहा की अब उक्त गाड़ी को मानसी ज: से चलने पर कोशी क्षेत्र वासियों को मुगेंर जमालपुर का शुलभ यात्रा हो सकेगा। वहीं मानसी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार सिंह, पुर्व सांसद प्रतिनिधि हीरालाल यादव, वार्ड पार्षद संघ के प्रखंड अध्यक्ष डेविड कुमार, जिला मुखिया संघ के पुर्व जिलाध्यक्ष सह जद यू जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसी राजाराम सिंह, वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता सनमुन कुमार, मुख्य पार्षद मानसी प्रभा देवी, युवा शक्ति के कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू,पश्चिमी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता  रुपेश कुमार आदि ने खुशी जाहिर किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here