गोली से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

ब्यूरो रिपोर्ट

खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र मानसी नगर पंचायत के खुटिया वार्ड- 10 में गोली लगने से युवक की मौत होने की खबर प्राप्त हो रहा है। जहाँ मानसी पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। घटना देर रात ग्यारह बजे के आस पास की बताई जा रही है, जहाँ गोली की आवाज स्थानीय लोगों को सुनाई दिया। जब तक कुछ समझ पाता की तबतक युवक की मौत हो गया। गोली किसने मारा या युवक ने खुद को गोली मार लिया, यह अब तक अनसुझी पहेली बना हुआ। मौत का तरह तरह का चर्चा है।कोई प्रेम प्रसंग बता रहा है तो कोई कुछ ओर।  हलांकि यह तो पुलिस के जांच के बाद ही पता चलेगा। मृतक युवक की पहचान मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी वार्ड न०-12 के नाथो सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रुप में हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here