ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनाकर खेल को किया जायेगा सशक्त- बीडीओ राजीव

तीन पंचायतों में खेल मैदान का किया गया शिलन्यास शुभारंभ, 9 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बनेगा खेल मैदान- राजेश भारती

ब्यूरो रिपोर्ट
की रिपोर्ट
खगड़िया। बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में बिहार सरकार के मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण किया जाना है, जिससे ग्राम पंचायतों में खेल को सशक्त किया जायेगा, जिससे पंचायत के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकते है, उक्त बातें मानसी के सैदपुर, बलहा, पुर्वी ठाठा पंचायतों में ग्रामीण विकास विकास विभाग मनरेगा के तहत खेल मैदान को चिन्हित कर शिलान्यास शुभ आरंभ मानसी बीडीओ राजीव कुमार, मनरेगा प्रखंड पदाधिकारी प्रेम कुमार,एवं पंचायत के संबंधित मुखिया ने संयुक्त रुप से किया। बीडीओ राजीव ने पत्रकारों से पुछे जाने पर बताया की सभी पंचायतों में खेल मैदान बनना है।जहाँ मॉडल खेल मैदान का निर्माण किया जाना है। जिसमें वॉलीबॉल, वेंटमिनटन एवं पांच सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता को लेकर खेल मैदान बनाया जाना है। बीडीओ ने कहा की अभी मानसी प्रखंड में बलहा, सैदपुर, एवं पुर्वी ठाठा में खेल मैदान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अमनी पंचायत एवं पश्चिमी ठाठा पंचायत में जमीन नहीं मिलने के कारण उक्त पंचायत में खेल मैदान बनाने की प्रक्रिया लंबित है, जैसे ही जमीन उपलब्ध होगा दौनों पंचायत में खेल मैदान बनाया जायेगा। बीडीओ ने कहा खेल मैदान का निर्माण होते ही सारे सुविधाओं से मैदान लैश होगा। लड़का- लड़की के लिए आलग- अलग चैंजिंग रुम भी बनाया जायेगा। वहीं बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह ने बताया की बलहा के उत्क्रमित हाईस्कूल छोटी बलहा में खेल मैदान का शुभारंभ शिलन्यास किया गया। मुखिया ने कहा की सरकार द्वारा सभी पंचायतों में मॉडल खेल मैदान बनाया जा रहा है जहाँ खेल मैदान में कुल लागत 9 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बनाया जायेगा।सैदपुर में बनारसी इंटर उच्च विधालय में खेल मैदान बनाया गया तो वहीं पुर्वी ठाठा मे चैधा बांध प्राथमिक विद्यालय में किया गया। मौके पर मुखिया बुलबुल कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, पुर्व उपमुखिया सह वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार, मनरेगा कर्मी अरविंद कुमार, बलहा में वार्ड सदस्य गुड्डू साह, मनरेगा कर्मी प्रभात रंजन, रितेश कुमार, सुशील पटेल, धर्मेन्द्र कुमार, मनी सिंह,सैदपुर में मुखिया मनरेगा के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।









































