जदयू की पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जदयू नेताओं ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित


ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जद यू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने जहाँ पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक किया तो वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाया। उपस्थित जद यू कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित अर्पित किया। जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेई जी उच्च कोटि के चिंतक विचारक और महान राजनेता थे। जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूती दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के लाखों कर्मचारियों का पेंशन बंद करवा करके देश के कोष को मजबूत करने का काम किया। बबलू कुमार मंडल ने पंचायत कार्यकारिणी कमेटी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा करते हुए कमेटी के सदस्यों से रूबरू हुए और स्थानीय स्तर पर समस्याओं को सुने तथा समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। श्री मंडल ने बैठक को संबोधित करते हुए बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए तमाम विकास कार्यों की जमकर चर्चा की। खगड़िया विधान सभा प्रभारी बीरेंद्र कुमार सिंहव प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में जदयू की मजबूती पर बल दिया उन्होंने कहा 2025 फिर से नीतीश का नारा हमलोग एक साथ मिलकर बुलंद करेंगे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामविलास महंतों,उमेश सिंह पटेल,जिला महासचिव राजीव रंजन, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,सम्राट सिंह कुशवाहा,अनुज कुमार शर्मा,युवा प्रखण्ड अध्यक्ष जय जय राम, नरेश कुमार,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष नीलकमल सिंह पटेल, पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार, मंटु साह,घनश्याम महतो,योगेंद्र रजक,केदार शर्मा,रणजीत गोस्वामी,गोपी साह,मिथुन कुमार, इंद्रा देवी,हीरामणि देवी,अनिरुद्ध पटेल सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे।









































