

जदयू की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित, नीतीश कुमार हैं जो सबके ‘मित ओर हित करते हैं:- बबलू मंडल

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने बूथ स्तर पर अपनी तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को खगड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वलहा-सैदपुर पंचायत में “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” अभियान को लेकर जनता दल यूनाइटेड की पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने की। जबकि मंच संचालन जदयू नेता सुनील कुमार बबलू ने किया।जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबके मित (मित्र) हैं और सबके हित में काम करने वाले नेता हैं।2005 से पहले लोग राज करते थे, लेकिन नीतीश कुमार सेवा करते हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 20 वर्षों का कार्यकाल बिहार के लिए परिवर्तन और विकास का प्रतीक बन चुका है।पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “बिहार में न्याय के साथ विकास और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं नीतीश कुमार। खगड़िया और बिहार के विकास के लिए उनकी सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बूथ स्तरीय समीक्षात्मक चर्चा करते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता को मिशन 2025 के लिए तैयार रहना होगा।प्रदेश महासचिव सुमित कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि “बूथ जितेगा तो चुनाव अपने आप जीता जाएगा।” उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नौवीं फेल व्यक्ति को कोई अधिकार नहीं है कि वे सामाजिक न्याय के पुरोधा विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगायें।महिला विधानसभा प्रभारी नीलम वर्मा और राजनीतिक सलाहकार अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नीतीश कुमार ने महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षा दी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, राजवर्धन कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर यादव , राजीव कुमार ठाकुर और राजकिशोर सिंह समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के मंत्र को अपनाने की बात कही।




































