


जद यू की बैठक में मतदाता सुची की हुई समीक्षा, कहा मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने गरीबों को दी बड़ी सौगात- प्रमोद कुमार सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत में जद यू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह एवं जद यू जिला उपाध्यक्ष सह पुर्व जिला मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष पुर्व अमनी मुखिया प्रमोद कुमार सिंह के देखरेख एवं नेत्तृत्व में किया गया। बैठक में मतदाता सुची पुरीक्षण की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जद यू जिला उपाध्यक्ष सह अमनी मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की जद यू के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मतदाता सुची में किसी का नाम छुटे नहीं पुरी तरह से चुनाव आयोग एवं सरकार को सहयोग कर रही है। श्री सिंह ने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने गरीबों के लिए नई सौगात दी है। प्रमोद कुमार सिंह ने कहा की हर बिहार के उपभोक्ताओं को 125 युनिट बिजली फ्री देने जा रही है। जिसका सीधा लाभ गरीब मध्यवर्गीय लोगों को मिलेगा। श्री सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार गरीबों के लिए करते हैं ओर सोचते भी हैं। उन्होंने कहा कि अब 400 सौ रुपये पेंशन के बदले सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारीयों को 1100 सौ रुपये मिलने जा रही है। श्री सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार जो सोचते हैं वो करते भी हैं।जद यु प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने भी मुख्यमंत्री नितीश कुमार के लिए गये फैसला की स्वागतयोग्य बताया। श्री सिंह बैठक में जद यू के तपेन्द्र कुमार सिंह,रामेश्वर यादव, विभुति सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




































