दिन दहाड़े घर पर चढ़कर पुर्व उप प्रमुख एवं उनके पुत्र को अपराधी ने मारी गोली, घटना स्थल पर पुत्र की मौत, उप प्रमुख की स्थिति नाजुक


ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गाँव में मानसी प्रखंड के उप प्रमुख अशोक पौद्दार, एवं उनके 23 वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ गोलू को अपराधी ने गोलू मार दिया जहाँ पुर्व उप प्रमुख के पुत्र को घटना स्थल पर ही मौत हो गया। जबकि पुर्व उप प्रमुख जीवन मौत से जुझ रहा है।
पेट एवं टांग में मारी गोली-
अपराधी ने जहाँ अशोक पौद्दार को टांग एवं पेट में मारी गोली तो वहीं अंकित उर्फ गोलू को पेट में तीन गोली दागा
अशोक पौद्दार ने कहा-
जीवन ओर मौत से जुझ रहे अशोक पौद्दार ने मिडिया एवं 112 पुलिस को ऑन कैमरा बताया की राजाजान वार्ड न०-8 के उपेन्द्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव ने गोली मारी।
दर्जनों केश के अभियुक्त है अर्जुन यादव-
अपराधी अर्जुन यादव पर मानसी थाना में दर्जनों केश दर्ज हैं, हाल में सजा काटकर जेल से बाहर निकले हैं अर्जुन यादव।
बगल के लोगों का मर गया था जमीर, चिखते- चिल्लाते रहे लेकिन इलाज के लिए कोई ले जाने वाले तक नहीं मिला-
गोली लगने के बाद जख्मी अवस्था में अशोक पौद्दार अपने घर के सामने बचाओ, इलाज कराओ को लेकर घंटों चिखते ओर चिल्लाते रहे लेकिन लोग चारों तरफ सिर्फ तमशगीर बनकर देखते रहे, डर के मारे कोई आगे वढ़कर अपनी हिम्मत नहीं दिखा रहे थे,बगल के लोग सिर्फ मुक दर्शक बन कर रह गये थे। घंटो बाद कुछ दुर के लोग हिम्मत जुटाकर अशोक पौद्दार को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ अशोक पौद्दार जीवन मौत से जुझ रहा था। अगर लोगों की जमीर नहीं मरता ओर तमशगीर बनकर नहीं रहता तो गोलू का भी जान बच सकता था।
खबर के बाद घंटो बाद पहुंची मानसी पुलिस-
खबर के वावजूद भी मानसी पुलिस घटना स्थल पर घंटो देर के बाद पहुंची। पुलिस जब तक पहुंची तब तक अशोक पौद्दार को अस्पताल भेज दिया गया था, जहाँ 112 पुलिस के टीम नै मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र से रेफर करने के बाद रास्ते ऑन कैमरा अशोक पौद्दार का बयान लिया। इधर घटना स्थल पर पहुंची मानसी पुलिस ने घटना स्थल से खोखा सहित जिन्दा कारतुस बरामद किया।
शराब पीने के क्रम में घटना का दिया अंजाम-
एक प्रत्यक्षदर्शियों नाम नहीं छापे जाने पर बताया की अर्जून यादव हथियार के साथ अशोक पौद्दार के घर के महज ही बगल में कुर्सी लगाकर खुले रुप से अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा उस समय अर्जुन यादव अशब्दों का भी प्रयोग कर रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया शराब पीने के उपरांत घर से जब बाहर अशोक पौद्दार बाहर निकला की बिना कुछ कहे अर्जुन यादव ने पिस्टल निकालकर अशोक पौद्दार को गोली मार दिया,गोली की आवाज सुनकर पिता के बचाने आये अंकित उर्फ गोलू को भी अर्जुन यादव ने गोली मार दिया।

अशोक पौद्दार का इकलौता पुत्र था गोलू, गोलू मुम्बई में रहकर फिल्म एकटिंग का प्रशिक्षण ले रहा था। छठ पुजा में घर आया था गोलू।
कानून ही दिलवा सकती है सजा
लोगों का मानना है की अर्जुन यादव को कानून ही कड़ी से कड़ी सजा दिलवा सकती है।
शराब पीने में चार लोग थे शामिल-
अर्जुन यादव के शराब पीने के क्रम में उसके साथ चार लोग शामिल थे, इसपर भी पुलिस की शिकंजा कसने की जरूरत है।
नहीं हो पाया पोस्टमार्टम-
मृतक अंकित उर्फ आयुष का खगड़िया सदर अस्पताल में लाने के बाद भी देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। जहाँ आज पोस्टमार्टम किया जायेगा।
अर्जुन यादव की तलाश में पुलिस छापामारी करता रहा लेकिन पुलिस को अर्जुन यादव हाथ नहीं लगा।


































