पुर्वी ठाठा में अपराधियों का ताण्डव, लगे फसल को काटा, जान से मारने का दिया धमकी

पीड़ित परिवार ने मानसी थाना में दिया आवेदन, पुर्व से भी बिल्लू यादव पर मामला है दर्ज
आतंक से आस पास के लोग भी है परेशान
खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र के पुर्वी ठाठा गाँव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अपराधियों द्वारा वॉयजबरन हरा भरा फसल काट लिये जाने की मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने मानसी थाना में आवेदन देकर न्याय एवं कारवाई किये जाने की गुहार लगाया है। पीड़ित पुर्वी ठाठा निवासी आशीष राज ने मानसी थाना में सोमवार को आवेदन देकर बताया की गाँव के अपराधी प्रवृत्ति एवं कई काण्डों के अभियुक्त विलास यादव उर्फ बिल्लू यादव मेरे खेत में लगे हरा भरा फसल को वॉयजबरन काट लिया। सूचना मिलने पर जब हमलोग खेत की ओर गये तो बिल्लू यादव हमलोग को देखकर भागना शुरू कर दिया, इस दौरान बिल्लू यादव को पकड़ने के लिये दौरा तो बिल्लू यादव ने हमलोगों पर लाठी से प्रहार किया, ओर दुर में खड़े बिल्लू यादव का कुछ लोग भी लाठी डंडा तान दिया, इस दौरान बिल्लू यादव ओर उक्त अज्ञात लोग भी भाग खड़ा हुआ।पीड़ित आशीष ने बताया की घटना का खबर 112 पुलिस को दिया गया, जहाँ पुलिस ने घटनास्थल पर आकर देखा। इधर जख्मी पीड़ित आशीष ने मानसी थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कारवाई करने की मांग किया। आपको बतातें चले की बिल्लू यादव के आतंक से आसपास के लोग तंग तबाह है, कभी किसी का फसल काट लेना, रंगदारी मांगना, लोगों के साथ मारपीट करना इसका धंधा बना हुआ है। बिल्लू यादव पर मानसी थाना में कई मामले भी पुर्व से दर्ज है। आशीष ने बताया की पुर्व में भी बिल्लू यादव मेरे भाई से पांच लाख रंगदारी की मांग किया था। अब ऐ वॉयजबरन फसल को काट लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया की आवेदन मिला है।
















