भाजपा का बीस हजार सदस्य बनाये जायेगें- राजाराम सिंह

कार्यशाला का हुआ आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। भाजपा मानसी मंडल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया।वहीं कार्यशाला बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत रुप से चर्चा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी पुर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, एवं नंदकुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से हर घर भाजपा की सदस्य बनाये जाने का अपील किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा मानसी मंडल में बीस हजार कार्यकर्ता बनाये जायेगें। वहीं मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने सभी पंचायतों में प्रभारी पर्यवेक्षक नियुक्त किया जहाँ सैदपुर पंचायत के अंगद मंडल को शक्ति केंद्र प्रमुख, उज्जवल आंनद को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सदस्यता प्रभारी सुश्री सुमन पटेल,पवन, पौदार एवं मिट्ठू कुमार मधेशिया को बनाया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष के अलावा मंडल महामंत्री अजय पौदार, उपाध्यक्ष सुमन पटेल, चन्द्र गुप्त कुमार, सतेन्द्र कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह,रेखा देवी, कमलेश्वरी सिंह,सुमन कुमार, रामानंद शर्मा, जयचन्द कुमार, पश्चिमी ठाठा पंचायत शक्ति केंद्र प्रमुख रंजीत मिश्र, सैदपुर पंचायत शक्ति केंद्र प्रमुख अंगद मंडल, खुटिया पंचायत शक्ति केंद्र प्रमुख अवधेश कुमार,कनिक सदा, दयाराम रजक, फुलचंद, सुजीत,अजय साह, अरुण सदा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।








































