भाजपा पंचायत स्तर पर कर रही सदस्यता अभियान

कहा भाजपा को हर घर घर में पहुंचाने का लक्ष्य- राजाराम
खगड़िया। मानसी प्रखंड के अमनी पंचायत में मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा की भाजपा को हर घर घर में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। श्री सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठन के मजबुती को लेकर जोर दिया ओर अहवान भी किया। मौके पर उपस्थित युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया एवं मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष उज्वल आनंद ने कार्यशाला को संबोधित कर संगठन के मजबुती पर बल दिया। जबकि कार्यशाला में राजू पासवान, अमर जन्नत, किसान मोर्चा मंडल मानसी अध्यक्ष गोपाल सिंह, प्रेम शेखर यादव, निरंजन कुमार, विनोद सिंह,दीपक पौद्दार, अजय पौद्दार, अजीत पोद्दार, अजय साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।







































