भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए बैठक, कई नाम आये सामने

ब्यूरो रिपोर्ट
खगड़िया। मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए पश्चिमी ठाठा पंचायत भवन के प्रांगण में सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष एवं बुथ कमिटी सदस्यों की बैठक आयोजित किया गया, बैठक की देखरेख चुनाव प्रभारी आलोक विद्यार्थी ने किया, जबकि मंच संचालन एवं अध्यक्षता मानसी भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजाराम सिंह ने किया। बैठक में चुनाव प्रभारी आलोक विद्यार्थी एवं राजाराम सिंह संबोधित करते हुए कहा की मानसी मंडल अध्यक्ष का कार्यकाल पुरा होने के उपरांत नये मंडल अध्यक्ष की चुनाव होना है, उन्होंने कहा पचास वर्ष से कम आयु वर्ग के भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारी कर सकते है, जहाँ जिला चुनाव समिति के पास नाम भेजा जायेगा एवं अनुमोदन के बाद मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया जायेगा। जहाँ मानसी मंडल अध्यक्ष पद के लिए युवा चेहरा रमेशचन्द्र सुर्या का नाम प्रस्तावित रखा गया, जहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रमेश चन्द्र सुर्या का मंडल अध्यक्ष पद के लिए समर्थन किया, वहीं मंडल अध्यक्ष पद के लिए गोपाल सिंह, रंजीत दास, अजय कुमार, चन्द्रगुप्त का भी नाम सामने आया। जहाँ चुनाव प्रभारी ने मंडल अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारवारों का नाम प्रस्तावित करते हुए बताया सभी नाम का जिला चयन समिति के पास भेजा जायेगा। ओर चयन के बाद मंडल अध्यक्ष का चयन किया जायेगा। मौके पर रंजीत पंडित, प्रेम प्रजापति, अजीत सिंह, बलवीर कुमार, शिव कुमार, जय चन्दकुमार,राजू पासवान, मदन गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।








































